फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Collected the soil of the houses of 14 freedom fighters in the urn

Muzaffarnagar News: 14 स्वतंत्रता सेनानियों के घरों की मिट्टी को कलश में इकट्ठा किया

Fri, 04 Aug 2023 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Collected the soil of the houses of 14 freedom fighters in the urn
मोरना डिग्री कॉलेज क्रांति धरा अमृत महोत्सव मैं बोलते वक्ता। स्रोत--आयोजक
राजधानी दिल्ली में अमृत उद्यान में इस मिट्टी का प्रयोग किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। क्रांति धरा अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन मोरना में किया गया। ब्लॉक क्षेत्र के 14 स्वतंत्रता सेनानियों के घरों की मिट्टी को कलश में इकट्ठा किया गया।
महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याणदेव डिग्री कॉलिज में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के घरों को क्रांति तीर्थ का नाम दिया गया है। प्रत्येक स्वतंत्रता सेनानी के घर से मिट्टी को एकत्र किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर मिट्टी को एकत्र कर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली भेजा जाएगा। राजधानी दिल्ली में अमृत उद्यान में इस मिट्टी का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन




एडवोकेट सुघोष आर्य, आनन्दपाल ने कहा कि क्रांति तीर्थ कार्यक्रम के माध्यम से देश के सभी गुमनाम हुए क्रांतिकारियों को नमन किया जाएगा। इस दौरान धीराहेड़ी से कबूल सिंह व महाराज सिंह, बेहड़ा थ्रू से टीकम सिंह, हरदम सिंह व हुकम सिंह, सिकन्दरपुर से दिलेराम, सन्दल सिंह, राजाराम, मीरावाला से बीरबल सिंह, बरूकी से मंगल सिंह, शरद सिंह, रहमतपुर से रघुनन्दन सिंह वर्मा, भोकरहेड़ी से चौधरी बलवंत सिंह व अतर सिंह के घरों से लाई गई मिट्टी को एकत्र किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन








कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट मदनपाल सिंह और संचालन रजनीश गौतम ने किया। कार्यक्रम संजोजक विनोद शर्मा रहे। इस अवसर पर डॉ. अशोक, राजीव सिंघल, अशोक चौधरी, पूर्व चेयरमैन राजेश सहरावत, रजनीश प्रधान, आदेश प्रधान, महक सिंह, वेदवीर सिंह भोकरहेड़ी, कृष्णकान्त शर्मा, रामकुमार शर्मा, वीरेन्द्र प्रधान, शिवा, नरेन्द्र राठी, अनुज पहलवान, दीपक एडवोकेट, मोहित शर्मा, काली चरण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed