फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Colder than the mountains in the plains, district shivered

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पहाड़ से भी ज्यादा ठंड, कंपकंपाया जिला

Thu, 04 Jan 2024 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 04 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Colder than the mountains in the plains, district shivered
- सड़कों पर रेंगकर चले वाहन, बाजार भी सूने रहे, कम आए ग्राहक
विज्ञापन

फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सर्दी ने सितम ढहाना शुरू कर दिया है। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री तक पहुंच जाने से जिले में पहाड़ से भी ज्यादा ठंडक से लोग कंपकंपा गए। जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। कुछ ही देर के लिए सूरज दिखाई दिया। सुबह और शाम के समय सड़कें सूनी नजर आईं।
पहाड़ी क्षेत्र के देहरादून, मसूरी और शिमला से भी ज्यादा ठंड जिले में पड़ रही है। बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रहा। रात से बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक जिले में कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल छाए रहने से धूप नहीं खिली। शीतलहर से दिन में भी लोग कंपकंपाते रहे। बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह और शाम अधिक सर्दी के चलते बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


सूने हुए पार्क, लोगों ने छोड़ दिया सैर-सपाटा
शीतलहर और घने कोहरे के चलते शहर के पार्क सुबह के समय खाली नजर आने लगे हैं। जहां पहले सुबह और शाम को भीड़ जुट जाती थी, सर्दी में लोग नहीं पहुंच रहे हैं। कंपनी बाग के बच्चा पार्क पर ताला लटका है। यहां सुबह की सैर पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आते हैं। शीतलहर और सर्दी का असर यह है कि लोगों ने सुबह-शाम का सैर सपाटा भी बंद कर दिया है। बुजुर्ग भी सर्दी में नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड बढ़ते ही घटने लगा दूध उत्पादन
सर्दी के मौसम में दूध उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। करीब 20 फीसदी उत्पादन घटा है। लड़वा गांव के डेयरी संचालक अंकित पाल का कहना है कि उनके यहां आने वाले दूध में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है। चरथावल के पशुपालक जनेश्वर का कहना है कि ठंड की चपेट में आने से दुधारू पशुओं की दूध देने की क्षमता प्रभावित होती है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता का कहना है कि पशुओं को ठंड से बचाकर रखना चाहिए। सुबह और शाम रखा हुआ ठंडा पानी बिल्कुल न पिलाएं। पशुओं को ताजा या गर्म पानी भी पिला सकते हैं। सर्दी से बचाव का पर्याप्त इंतजाम रखें। अगर संभव है तो कुछ देर के लिए अलाव भी जलाएं। जिले में करीब दो लाख दुधारू पशु हैं।

चेयरपर्सन ने किया गोशाला का निरीक्षण
नगरपालिका की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गोआश्रय स्थल नई मंडी का निरीक्षण किया। पशु अधिक और टिनशेड कम होने पर शेड बढ़ाने के निर्देश दिए। पालिका की ओर से नया टिनशेड बनाने और जाली लगाकर सर्दी से बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पशुओं का नियमित चिकित्सीय परीक्षण कराने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान जेई निर्माण कपिल कुमार, गोशाला सेवा समिति के अध्यक्ष अनुज चैधरी, शलभ गुप्ता एडवोकेट, पूर्व सभासद आशु गुप्ता, सुनील कर्णवाल, राजेश कुमार, सचिन बिरला, अवनीश कुमार मौजूद रहे।


घने कोहरे में चालकों को उठानी पड़ी दिक्कत
जानसठ/खतौली। कस्बे एवं क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी और घना कोहरे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। दोपहर के समय में सूर्य के दर्शन भी हुए, लेकिन कुछ ही देर के लिए धूप निकली। वहीं, खतौली के बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। ठंड से बचाव के लिए कई दुकानों पर लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। हीटर की भी खासी बिक्री हुई। लोगों ने कंबल और रजाई की खरीदारी की। लोगों ने बढ़ती ठंड के कारण अलाव जलाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed