फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cold wave continues in morning and evening.

सुबह और शाम को हाड़मांस कंपा देने वाली ठंड का कहर जारी

Sat, 16 Dec 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sat, 16 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Cold wave continues in morning and evening.
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शीतलहर के चलते सुबह और शाम की ठंड में आदमी ही नहीं, पशु और पक्षी भी कांप रहे हैं। शनिवार को दिन में सूरज निकला। कई दिन बाद मौसम में आम आदमी को थोड़ी राहत मिली। सुबह के समय ठंड इतनी अधिक थी कि पेड़ों पर ओश की चादर सी ढक गई। शाम के समय भी ठंड की यही स्थिति रही।
विज्ञापन


जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड लगातार बढ़ रही है। शीतलहर के कारण आम आदमी पूरी तरह परेशान हो गया है। शनिवार को दिनभर शीतलहर चलती रही। सुबह के समय ठंड बहुत ही ज्यादा रही। शाम के समय भी सर्द हवाओं के चलते ठंड का यही हाल रहा। शनिवार को दिन में सूरज कई दिन बाद सही तरह से निकला। सूरज के निकलने से लोगों को किसी हद तक राहत मिली। दिन में लोगों ने सूरज की गर्मी में बैठकर धूप का आनंद लिया। ठंड के कारण जहां लोग सुबह देर तक अपने घरों में दुबके रहे, वहीं शाम को सर्द हवाओं से बचने के लिए अपने घरों में जल्द पहुंचे। ठंड के चलते बाजारों में भी सुबह और शाम में रौनक गायब हो गई है। ठंड के चलते यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


सुबह के समय सुनसान की स्थिति ः मुजफ्फरनगर। शिवचौक, रोडवेज जैसे स्थान पर जहां सुबह के समय काफी भीड़ रहती है, वहीं ठंड के कारण ये अब सुनसान दिखाई देते हैं। नौ बजे के बाद ही चहल-पहल हो पा रही है। आम आदमी ठंड में घर से देर से
विज्ञापन
विज्ञापन

निकल रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों के वाहन ही सुबह को दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed