फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CO Khatauli will investigate the murder of Monu Khatik

Muzaffarnagar News: सीओ खतौली करेंगे मोनू खटीक की हत्या की जांच

Sat, 06 Sep 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
CO Khatauli will investigate the murder of Monu Khatik
बुढ़ाना। कस्बे के मोनू खटीक की हत्या के प्रकरण की जांच सीओ खतौली को दी गई है। सीओ ने जांच शुरू की। उधर, बुलंदशहर के भाजपा सांसद भोला सिंह और पूर्व मंत्री संजीव बालियान ने पीड़ित परिवार से वार्ता की।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीड़ित के घर पहुंचकर सांत्वना देते हुए सांसद भोला सिंह ने कहा कि इस घटना का कोई भी आरोपी नही बचेगा। सभी जेल जाएंगे। परिजनों ने बताया कि दो नामजद आरोपी फरार है। पुलिस प्रशासन उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रहा है। परिजनों ने विपक्ष पर हत्यारोपियों को बचाने का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि विपक्ष की मानसिकता खराब है। पूरे देश को विपक्ष की मानसिकता की जानकारी है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी, यशपाल सिंह, विजयपाल, फकीर चंद, मोनू व विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रकरण में स्थानीय पुलिस पर आरोप लगे थे। परिजनों की शिकायत पर जांच बुढ़ाना से बदलकर सीओ खतौली रामाशीष यादव को दी गई। शुक्रवार को सीओ खतौली बुढ़ाना पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में परिजनों से वार्ता की। निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed