फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CO camp office should be started in Sisauli

डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सिसौली में शुरू किया जाए सीओ कैंप कार्यालय : टिकैत

Tue, 28 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
CO camp office should be started in Sisauli
सिसौली में शुरू किया जाए सीओ कैंप कार्यालय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। टिकैत ने कहा कि बिना सुरक्षा के स्वास्थ्यकर्मी सरकारी आवासों में रात के समय नहीं रह पा रहे हैं। सीओ फुगाना का कैंप कार्यालय सीएचसी के भवन में शुरू किया जाना चाहिए। इससे तीन थाना क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
भाकियू अध्यक्ष ने डीएम चंद्रभूषण सिंह को पत्र भेजकर कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इनमें एक महिला डॉक्टर भी है। स्वास्थ्य केंद्र कसबे के दक्षिण में बाहरी छोर पर स्थित, जहां रात के समय बिना सुरक्षा के नहीं रहा जा सकता। महिला चिकित्सक को भी मजबूरी में किराए के मकान में रहना पड़ रहा है। रात के समय उपचार के लिए लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीओ फुगाना का कैंप कार्यालय सीएचसी के खाली भवन में आवंटित कराने की मांग रखी।
विज्ञापन

टिकैत ने कहा कि यहां कैंप कार्यालय खुल जाने से सीएचसी के पुराने भवन का सदुपयोग होगा और डॉक्टरों को भी सुरक्षा मिल सकेगी। स्वास्थ्यकर्मियों को बाहर किराए के मकान में नहीं रहना पड़ेगा। सीओ के कैंप कार्यालय से तितावी, भौराकलां और फुगाना थाना क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। फुगाना से भौराकलां और तितावी की दूरी अधिक है। सिसौली में कार्यालय बन जाने से भौराकलां और तितावी की दूरी भी कम हो जाएगी। किसान चिंतक कमल मित्तल के माध्यम से भाकियू अध्यक्ष ने यह पत्र डीएम चंद्रभूषण सिंह को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed