फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CMO will get more recovery money in 15 days

अधिक वसूली का पैसा 15 दिन में दिलाएंगे सीएमओ

Thu, 12 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
CMO will get more recovery money in 15 days
अधिक वसूली का पैसा 15 दिन में दिलाएंगे सीएमओ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड हॉस्पिटल में निर्धारित दरों से हुई अधिक की वसूली का पैसा ईवान हॉस्पिटल को मरीजों के परिजनों को 15 दिन के अंदर लौटाना होगा। इस संबंध में समिति ने आदेश जारी कर दिए हैं। सीमएओ को पैसा वापस कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला स्तर पर कोविड प्रकरणों की सुनवाई के लिए एक कमेटी गठित की गई थी। इस समिति में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, एडीएम प्रशासन अमित कुमार और मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी हैड आरके ठकराल को शामिल किया गया था। कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान बनाए गए कोविड हॉस्पिटल में सरकार द्वारा निर्धारित रेटो से अधिक की वसूली मरीजों के परिजनों से की गई।
विज्ञापन

इस समिति के सामने आठ मरीजों जरीना, आकाश गोयल, दीपक कुमार, प्रेरणा गंभीर, अंजली सोम, राजलक्ष्मी, राजेश, सुरेश के परिजनों ने समिति के सामने शिकायत की कि उनसे ईवान हॉस्पिटल में निर्धारित दरों से अधिक वसूले गए हैं। समिति के सामने सभी शिकायतकर्ता पेश हुए और अपने कागजात समिति को दिए, जिसमें वसूले गए पैसे के बिल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों से अस्पताल द्वारा वसूल किए गए पैसे और शासन की दरों का परीक्षण कराया, जिसमें अंतर साफ मिला। आठ मरीजों से ही निर्धारित दरों से 14 लाख 85 हजार अधिक वसूले गए। समिति के सदस्य एडीएम प्रशासन ने बताया कि पैसा वापस कराने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। सीएमओ को 15 दिन में सभी मरीजों के परिजनों को पैसा वापस कराने के लिए निर्देशित किया गया है। 15 दिन में पैसा वापस नहीं होता है, तो तहसील से रिकवरी के आधार पर पैसा वापस कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed