फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CMO tested the quality of food at ANM training center

Muzaffarnagar News: सीएमओ ने एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर परखी खाने की गुणवत्ता

Tue, 08 Apr 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
CMO tested the quality of food at ANM training center
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी और एएनएम ट्रेनिंग सेंटर कूकड़ा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अभ्यर्थियों को परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता जांची। आयुष्मान आरोग्य मंदिर अलमासपुर, कूकड़ा व सरवट का भी निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

सीएमओ ने निर्देशित किया कि मेन्यू अनुसार ही खाना बनना चाहिए। दो माह पहले शिकायत मिलने पर उन्होंने खाने की व्यवस्था में परिवर्तन कराया था। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों को कहा कि वह अपनी कार्यशैली की गुणवत्ता को ओर अधिक सुधारने का प्रयास करें। उन्होंने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन कोल्ड चेन, औषधियों के रखरखाव, उपस्थिति पंजिका आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। सीएमओ ने सरवट, अलमासपुर व कूकड़ा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed