फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CMO sealed two clinics

Muzaffarnagar News: सीएमओ ने दो क्लीनिक सील किए

Fri, 26 May 2023 07:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
CMO sealed two clinics
अधूरे मानकों पर चल रहे थे दोनों क्लीनिक
विज्ञापन

दोनों जगह उपचार करा रहे मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया

संवाद न्यूज एजेंसी

मीरापुर। भूम्मा रोड स्थित दो प्राइवेट क्लीनिक की शिकायत मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। अधूरे मानकों पर चल रहे दोनों क्लीनिक को सील कर दिया गया। दोनों जगह उपचार करा रहे मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर करा दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार, सीएचसी प्रभारी जानसठ डॉ. अशोक कुमार, एसीएमओ प्रदीप कुमार शुक्रवार को विभाग की टीम के साथ भूम्मा रोड स्थित दो क्लीनिक की जांच के लिए पहुंचे। शिफा क्लीनिक में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से हास्पिटल के रजिस्ट्रेशन के कागजात मांगे तो केह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। अस्पताल में डिलीवरी के लिए एक महिला भर्ती थी, जिसका उपचार अस्पताल के अप्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारी करते पाए गए। सीएमओ ने नाराजगी जताई और उपचार करा रही महिला को सरकारी अस्पताल के लिए रेफर किया।
विज्ञापन


इसके बाद सीएमओ टीम के साथ न्यू भारत हॉस्पिटल में पहुंचे। जांच पड़ताल के दौरान वहां भी अस्पताल के रजिस्ट्रेशन के कागजात नहीं मिले। एक मरीज भर्ती मिला, जिसे मरीज के परिजन अन्य अस्पताल में ले गए। दोनों अस्पतालों में मिली खामियों के बाद उन्हें सील कर दिया गया। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों जगह की शिकायतें मिलने के बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया था। पंजीकृत चिकित्सक नहीं पाए गए। इसके चलते दोनों के खिलाफ सील की कार्रवाई की गई। स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

-डॉ. महावीर सिंह फौजदार, सीएमओ

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed