फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CM Yogi worshiped in Gorakhnath temple and discussed religion with saints

Muzaffarnagar News: सीएम योगी ने की गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और संतों से धर्म चर्चा

Fri, 26 May 2023 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi worshiped in Gorakhnath temple and discussed religion with saints
मुजफ्फरनगर ::: खतौली के तुलसीपुर गांव में संत समाज के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- तुलसीपुर गांव के मंदिर में पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

- मठ में ही पूजा अर्चना कर लौट गए, करीब 35 मिनट रहे जिले में





अमर उजाला ब्यूरो

जानसठ/खतौली (मुजफ्फरनगर)। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गांव तुलसीपुर स्थित शिव गोरख नाथ मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। बत्तीस मान के भंडारे और चादर रस्म में शामिल हुए। नाथ पंत के पंचों से मुलाकात की। करीब 35 मिनट मठ में रहने के बाद सीएम वापस लौट गए।

तुलसीपुर गांव में बनाए गए हेलीपैड पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, एमएलसी वंदना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, 32 मान के पंच केशवानंद जी महाराज और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। सीएम ने शिव गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा की।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने योगी महासभा के महंत नरहरिनाथ महाराज, जोगी ढाणा लोहरू के पीठाधीश्वर महंत केशवनाथ महाराज, सिरसा मंदिर के पीठाधीश्वर महंत सुंदर राईनाथ महाराज, नोहर मंदिर के पीठाधीश्वर महंत पंचमनाथ महाराज, गोरक्ष टीला के पीठाधीश्वर महंत रूपनाथ महाराज और बाबा संध्या नाथ से चर्चा की। तुलसीपुर से ही सीएम वापस वाया सहारनपुर के सरसावा होते हुए लखनऊ लौट गए। बत्तीस मान के भंडारे का समापन शुक्रवार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed