{"_id":"5ee5186a8ebc3e42ca7a4ea9","slug":"cm-yogi-put-money-in-the-account-of-2609-workers-muzaffarnagar-news-mrt486306891","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने 2609 श्रमिकों के खातें में डाला पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने 2609 श्रमिकों के खातें में डाला पैसा
विज्ञापन
सीएम योगी ने 2609 श्रमिकों के खाते में डाला पैसा
मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी के चलते दूसरे प्रदेशों में काम छोड़कर अपने घर लौटे 2609 प्रवासी श्रमिकों के खाते में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से एक-एक हजार रुपये डाले गए हैं। डीबीटी के माध्यम से इन श्रमिकों को धनराशि जारी किए गए।
एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों को लेकर चिंतित हैं। किसी भी श्रमिक के सामने राशन आदि की दिक्कत न आए इसके लिए सरकार प्रत्येक प्रवासी श्रमिक को एक हजार रुपये दे रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जिले के 2609 श्रमिकों के खाते में एक साथ 26 लाख नौ हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से डाले। यह पैसा सीधे प्रवासी श्रमिकों के खाते में गया है। जिन श्रमिकों के खातों में पैसा जारी हुआ है इनमें सदर तहसील के सबसे ज्यादा 1210 प्रवासी श्रमिक हैं। खतौली तहसील के 375, जानसठ तहसील के 607 और बुढ़ाना के 407 शामिल हैं। प्रदेश सरकार सीधे प्रवासी श्रमिकों का ध्यान रख रही है।