फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CM Yogi asked for a proposal to bring Ganga stream in Shuktirth

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मांगा शुकतीर्थ में गंगा की धारा लाने का प्रस्ताव

Wed, 17 Aug 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi asked for a proposal to bring Ganga stream in Shuktirth
कलक्ट्रेट के एनआईसी में वीडियों कान्फ्रेसिंग में मौजूद केद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से संवाद किया। विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शुकतीर्थ में गंगा की जलधारा लाने का प्रस्ताव दोबारा मांगा। नगरपालिका को नगर निगम का दर्जा दिए जाने या विस्तार, मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण, जिला कारागार को शहर से बाहर शिफ्ट किए जाने, लोनिवि के नए गेस्ट हाउस का मुद्दा भी सीएम के समक्ष रखा गया।
विज्ञापन

बुधवार को एनआईसी से वीडियो कांफ्रेसिंग में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने हर घर तिरंगा, स्मार्ट फोन एवं टैबलेट वितरण, अमृत सरोवर योजना, पीएम स्वनधि, पीएम किसान सम्मान निधि, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, मुख्यमंत्री गोवंश सहभागिता योजना, स्कूल चलो अभियान, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, कोविड 19 वैक्सीन की प्रगति, घरौनी वितरण, 10 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं पर पीपीटी के माध्यम से प्रेंजेटेशन दिया। डीएम ने बताया कि शुकतीर्थ में गंगा की जलधारा का प्रस्ताव मांगा गया है। नगरपालिका के विस्तार या निगम का दर्जा, गेस्ट हाउस, मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण के प्रस्ताव सीएम के समक्ष रखे गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने भी गिनाई कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सीएम को बताया कि पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। गुंडा एक्ट, ड्रग माफिया, गोवध अपराध, शराब माफिया, पॉक्सो एक्ट, महिला उत्पीड़न, गैंगस्टर की कार्रवाई के विषय में मुख्यमंत्री को जानकारी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के साथ हर माह करें बैठक
सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं। निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों को प्रत्येक दशा में अपनाए जाने पर विशेष बल दिया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी माह में एक बार जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक अवश्य करें तथा जनसमस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराएं।
प्रत्येक गांव में बनाएं जल समिति
सीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की प्राथमिकता की योजना है। जिलाधिकारी इसकी व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करें और संतोषजनक प्रगति सुनिश्चित कराएं। प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। प्रत्येक राजस्व ग्राम में एक जल समिति बनाए जाने का भी निर्देश दिए। योजना को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करें।
ड्रेस की खरीद सुनिश्चित करें
सीएम ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के खातों में शासन की ओर से भेजी गई धनराशि का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर इसे दिखावाया जाएं कि जिन छात्रों के बैंक खातों में रुपये भेजे गए हैं, उन पैसों से उनकी ड्रेस खरीदी गई है अथवा नहीं। किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही होगी।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह हुए शामिल
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार उपस्थित रहे।
जिले को जल्द मिलेगा तोहफा : अग्रवाल
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि शहर को निगम का दर्जा दिए जाने, शुकतीर्थ में गंगा की धारा और गेस्ट हाउस की मांग सीएम के समक्षी रखी गई है। सीएम ने दोबारा प्रस्ताव मांगा है, संभावना है कि जल्द ही जिले को तोहफा मिलेगा।

गौशाला निर्माण के लिए मांगा बजट : निर्वाल
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल का कहना है कि गोशाला निर्माण के लिए बजट मांगा है। क्षेत्र की मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण का मुद्दा भी सीएम के समक्ष उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed