फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CM today will Budhana

मुख्यमंत्री आज आएंगे, एसपी सिटी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया    

Thu, 02 Feb 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 02 Feb 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
CM today will Budhana
सभास्थल का दौरा करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनावी जनसभा को संबोधित करने बृहस्पतिवार को नगर में आ रहे हैं। बुधवार देर शाम तक जनसभा के लिए मंच और हेलीपैड बनकर तैयार हो गया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।      
विज्ञापन


प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार नवीन मंडी में मुख्यमंत्री सुबह दस बजे पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। वे सपा प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान के समर्थन में प्रचार करने के लिए आ रहे हैं। मंगलवार से ही जनसभा की तैयारी को लेकर मंच और हेलीपैड बनवाने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। मंगलवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह और डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही ने सभास्थल का निरीक्षण करते हुए हरी झंडी दे दी थी।
विज्ञापन


बुधवार को एसपी सिटी राजेश कुमार ने सभास्थल पर पहुंचकर सीएम की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की बैठक ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीओ हरिराम यादव और इंस्पेक्टर केपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया
बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में दो फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चुनावी सभा की तैयारी प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई है। एसपी देहात विनीत भटनागर तथा एलआईयू ने सभास्थल का निरीक्षण किया। सभा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षाकर्मियों को विभिन्न निर्देश दिए।  

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए सपा की इस जनपद में चुनावी सभा 2 फरवरी को कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में होगी। सीएम की इस रैली के लिए प्रशासन द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। हैलीपैड, बैरीकेटिंग, मंच सब कुछ तैयार हो गया है।


सभा स्थल पर एसपी देहात विनीत भटनागर तथा एलआईयू ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसपी देहात ने सुरक्षाकर्मियों की मीटिंग में विभिन्न निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जाएगी। सभा स्थल में आने वाले व्यक्ति की तलाशी ली जाएगी। सभास्थल पर सुरक्षाकर्मियों के साथ मीटिंग में सीओ मोहन लाल, इंस्पेक्टर डीके त्यागी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed