{"_id":"6102f0f58ebc3e58383f6018","slug":"clouds-prevailed-throughout-the-day-in-muzaffarnagar-it-rained-in-the-evening-muzaffarnagar-news-mrt5496193188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में दिनभर छाए रहे बादल, शाम को हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में दिनभर छाए रहे बादल, शाम को हुई बारिश
विज्ञापन
झमाझम बारिश से हुए जलभराव में शिव चौक से होकर गुजरते वाहन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में दिनभर छाए रहे बादल, शाम को हुई बारिश
मुजफ्फरनगर। मौसम लगातार बदल रहा है। सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। दिन में कुछ देर के लिए धूप भी निकली। शाम को काले बादल छाए और तेज बारिश हुई। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव होने से आवागमन के दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में कई कॉलोनियों में जलभराव होने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं।
जिले में बारिश लगातार हो रही है। मौसम खुलता है तो फिर से बादल छा जाते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली। शाम के समय अचानक काले बादल छाए और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि शहर की सड़कों पर पानी भर गया। पानी भर जाने से कुछ समय के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गए। रुड़की रोड, मेरठ रोड, झांसी रानी रोड, शिव चौक, अंसारी रोड, एसडी कॉलेज मार्केट रोड, रामपुरी में जलभराव हो गया। आम जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ा। शहर की जिन कॉलोनियों और गलियों में जल निगम का कार्य चल रहा है उनकी हालत बदतर हो गई है। सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया है। कॉलोनी के लोग भी जलभराव की समस्या का उचित व्यवस्था नहीं होने से काफी नाराज हैं। इन लोगों का कहना है कि टैक्स देने के बाद भी लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होता। बारिश के बाद फिर से कड़ी धूप निकली। ऐसे में मौसम में उमस बरकरार है। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 97 प्रतिशत रही।