फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Closed trains will be operational soon: GM

बंद ट्रेनों का जल्द होगा संचालन : जीएम

Fri, 12 May 2023 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Closed trains will be operational soon: GM
उत्तर रेलवे के महा प्रबंधक शोभन चौधुरी ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फनगर। उत्तर रेलवे के महा प्रबंधक शोभन चौधुरी ने बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन की नई इमारत को भी देखा। कहा कि कोरोना काल के दौरान से जितनी भी ट्रेनें बंद की गई थी, सभी का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा।
महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को देखा। पेयजल, सफाई व्यवस्था, सीटिंग, वेटिंग रूम, रेलवे पुलिस की व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने नई इमारत के कार्यों का निरीक्षण भी किया। मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर अतिक्रमण पर कहा कि इस समस्या का जल्द निदान किया जाएगा। प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण को लेकर प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि कोरोना काल से आधा दर्जन ट्रेन बंद पड़ी हुईं हैं, जिनका संचालन न होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इन सभी ट्रेनों को जल्द चलाया जाएगा। उनके साथ डीआरएम डिम्पी गर्ग, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार, स्टेशन मास्टर अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दैनिक रेल यात्री संघ ने सौंपा ज्ञापन
दैनिक रेल यात्री संघ का प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक शोभन चौधुरी से मिला। दैनिक रेल यात्रियों की समस्याओं से अवगत कराया। सभी ने अंबाला जाने वाली पैसेंजर सहित बंद पड़ी ट्रेनों को फिर से चलाने का आग्रह किया। इस दौरान अध्यक्ष घनश्याम भगत, दीपक गुप्ता, सरदार टिंकू सिंह, सुरेंद्र मित्तल, पारस, विनोद ठाकुर, निशांत गुप्ता, दीपक अग्रवाल, राजू भाटिया, दीपक भाटिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed