फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Clip made by gang raping a woman

महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई क्लिप

Sun, 26 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Clip made by gang raping a woman
महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई क्लिप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला के साथ दो युवकों ने शुक्रवार दोपहर ईख के खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वारदात की मोबाइल से वीडियो क्लिप भी बना ली, जिसे अब आरोपी वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार दोपहर पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर वह गांव से बुढ़ाना आ रही थी। आरोप है कि गांव निवासी दो युवक स्कूटर से गांव के बाहर उसे मिले। आरोप है कि उसे जबरन स्कूटर पर बैठाने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी उसे पास के ईख के खेत में खींचकर ले गए, जहां आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और ब्लैकमेल करने के लिए मोबाइल से दुष्कर्म की अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली गई। इसके बाद आरोपी किसी से शिकायत करने पर महिला की अश्लील क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि इससे पहले भी आरोपियों ने करीब दो साल पूर्व उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो क्लिप बना ली थी, जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार दो साल तक उसका शारीरिक शोषण करते आ रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। हालांकि एसएसपी के दफ्तर में नहीं मिलने पर पीड़िता बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed