फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cleanliness of the dam drained by JCB at Naavalti Chowk

नावल्टी चौक पर जेसीबी से कराई नाले की सफाई

Sat, 05 Jan 2019 12:31 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sat, 05 Jan 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness of the dam drained by JCB at Naavalti Chowk
सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंची चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
आखिरकार रुड़की रोड पर स्थित नावल्टी चौक के आसपास नालों की सफाई का काम शुरू हो गया। नगर पालिका के अमले ने बकरा मार्केट और रुड़की रोड के नालों की जेसीबी और रोबोट मशीन से सफाई की। इसके अलावा गांधी कॉलोनी में भी नाला निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। चेयरपर्सन और सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्य का जायजा लिया।  
विज्ञापन


कई दिनों से नावल्टी चौक के पास रुड़की रोड, अंसारी रोड तथा बकरा मार्केट के नाले चोक हो जाने के कारण सड़क पर जलभराव हो रहा था। शिव चौक पर नाले में ह्यूम पाइप डाले जाने से अंसारी रोड के नाले को बंद किया गया है। इससे पूरी सड़क पर गंदा पानी भरा गया था। बकरा मार्केट का नाला भी बंद हो जाने से रुड़की रोड पर दुकानों के आगे जलभराव हो रहा था। अमर उजाला ने दुकानदारों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह नगर पालिका का अमला जेसीबी और रोबोट मशीन लेकर मौके पर पहुंचा। बकरा मार्केट के नाले के पट उठाकर सफाई की गई। नाले में भरे कचरे को उठाकर सड़क पर डाला गया तथा इसे वाहनों में भरकर शहर से बाहर ले जाया गया। हालांकि अभी कुछ ही दूर की सफाई हो सकी है, लेकिन इससे थोड़ी राहत जरूर मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर रहा नाले का पानी कम हो गया है। अंसारी रोड से भी जलभराव कुछ कम हो गया है, हालांकि अभी शिव चौक की ओर जाने वाला नाला बंद है। इसे काम पूरा होने के बाद ही खोला जाएगा। पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी ने मौके पर पहुंचे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया।

चेयरपर्सन ने सफाई नायकों को निर्देशित किया कि चार से 31 जनवरी तक स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए सफाई कार्य प्रभावी तरीके से कराएं। उन्होंने गांधी कॉलोनी में वार्ड नौ और 29 का निरीक्षण किया। वहां भी नाला ओवरफ्लो मिला। संबंधित ठेकेदार को नाला निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। नाले की पानी निकासी के लिए डायवर्जन की व्यवस्था करने को कहा।  


स्वच्छता सर्वे के लिए नागरिकों से लिए सुझाव  
मुजफ्फरनगर। शुरू हुए स्वच्छता सर्वे के लिए नागरिकों से सुझाव लिए गए। टाउन हाल में आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल हुए नागरिकों से चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने स्वच्छता सर्वेक्षण में जन सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। गोष्ठी में सिटी मजिस्ट्रेट, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन सरदार बलजीत सिंह, अरुण कुमार, प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव, आरडी पोरवाल, प्रवीण पीटर, हनी पाल, दिलशाद, विवेक, मोहम्मद याकूब, अरविंद धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed