फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cleanliness is not being done even in the posh areas of the city

शहर के पॉश इलाकों में भी नहीं हो रही सफाई

Sat, 22 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness is not being done even in the posh areas of the city
नई मंडी की गऊशाला रोड पर पड़ा कूडा, जबकि पास ही सभासद का आवास है। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर के पॉश इलाकों में भी नहीं हो रही सफाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका को स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रदेश में 33 वां स्थान मिला है, मगर धरातल पर सफाई नजर नहीं आ रही है। शहर के रेलवे लाइन से पूर्व दिशा की ओर से नई मंडी, गांधी कालोनी जैसे पॉश इलाकों में भी पर्याप्त सफाई नहीं हो रही है। अमर उजाला टीम ने भ्रमण किया तो यहां पर भी कूड़े के ढेर, टूटी हुई सड़कें मिली। नागरिक जलभराव से परेशान हैं।
रेलवे स्टेशन से पूर्व दिशा की ओर बसा शहर सबसे साफ सुधरा माना जाता है। यहां पर गांधी कालोनी, लाल बाग, अंकित विहार, देवपुरम, आदर्श कालोनी, नई मंडी, द्वारिकापुरी, मीका विहार, राम विहार, जैन मिलन विहार आदि पॉश कालोनी भी है। अमर उजाला टीम ने भ्रमण कर सफाई का जायजा लिया। गांधी कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर बिना डलावघर की कूड़े के ढेर मिले। पचेंडा रोड पर बारात घर के सामने सड़क खत्म हो चुकी है। आदर्श कालोनी, द्वारिकापुरी में भी तमाम स्थानों पर कूड़ा पड़ा हुआ है। भोपा रोड पर दोनों ओर सफाई नहीं मिली। नई मंडी की गऊशाला रोड पर भी कूड़ा और गंदगी पड़ी मिली। जबकि इस मार्ग पर सभासद विपुल भटनागर का आवास है। नई मंडी गऊशाला के मैनेजर सत्यनारायण ने बताया कि मैन रोड पर पर्याप्त सफाई नहीं हो रही है। राजेश पाठक का कहना था कि अपने आप ही सफाई का ध्यान रखना पड़ता है।
विज्ञापन

नई मंडी में चौड़ी गली से पहले भी कूड़ा पड़ा मिला। उत्रेजा मेडिकल स्टोर के मालिक अभिताभ उत्रेजा बोले, रैंक में सुधार होकर गया, वो सफाई कागजों में दर्ज हो गई, बाकी सफाई की हकीकत सभी के सामने है। बताओ कहां सफाई दिखाई दे रही है। जानसठ रोड पर भी सफाई नहीं दिखाई दी। भरतिया कालोनी का भी बुरा हाल है। यहां के निवासी नंद किशोर बोले, पॉश इलाके में रहने का फायदा क्या है, जब सही साफ सफाई नहीं हो रही और जल भराव की समस्या से निजात नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
- शहर में सभी स्थानों पर सफाई होती है। कई स्थानों से तीन टाइम कूड़ा उठाया जाता है। करीब साढ़े आठ सौ कर्मचारी लगे है। रात में भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
-अंजू अग्रवाल
नगर पालिका चेयरपर्सन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed