फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cleanliness in the city four times

शहर में सफाई व्यवस्था चौपट, सफाई कर्मचारियों ने नहीं उठने दिया कूड़ा

Sat, 05 May 2018 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sat, 05 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness in the city four times
नगरपालिका में नारेबाजी करते सफाईकर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
पालिका में विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को पालिका के कूड़ा उठाने वाले वाहनों को नहीं निकलने दिया। सफाई कर्मचारियों ने वाहनों को रोकते हुए हंगामा किया। इस कारण शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चौपट रही। एटूजेड कंपनी के सफाई कर्मचारी भी स्थिति को संभाल नहीं पाए। सफाई व्यवस्था सुचारु नहीं होने से लोगों का आक्रोश कभी भी भड़क सकता है।  
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर पालिका ने ट्रैक्टर ट्राली, गाड़ी और जेसीबी मशीन आदि को शहरी क्षेत्र से कूड़ा उठाने के लिए रवाना किया। हालांकि धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने उक्त वाहनों को पालिका से नहीं निकलने दिया। कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए सभी कूड़ा उठाने वाले वाहनों को रोक दिया।
विज्ञापन


नतीजतन नगर पालिका सुबह शहर के मुख्य मार्गों से कूड़ा नहीं उठवा पाई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना ईओ विकास सैन को दी है। ईओ ने एटूजेड कंपनी के सफाई कर्मचारियों से कूड़ा उठवाने का प्रयास किया, लेकिन शहरी क्षेत्र में सब स्थानों से कूड़ा नहीं उठ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटूजेड ने प्रतिदिन की तरह केवल शहर के डलाव घरों से कूड़ा उठाया है। शहर के मुख्य मार्ग शिव चौक, रुडकी रोड पर कूडे़ के ढेर लगे रहे। तीन दिन पूर्व पालिका ने नालों की सफाई कराते हुए गीला कूड़ा सड़क पर सूखने के लिए निकाल कर रख दिया था।


शुक्रवार को यह कूड़ा उठाया जाना था, लेकिन सफाई कर्मचारियों के विरोध के चलते कूड़ा नहीं उठ पाया। उधर, सफाई व्यवस्था सुचारु नहीं होने से पब्लिक में पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed