{"_id":"6227a82ce58fdd78792021b5","slug":"cleanliness-in-slums-girl-students-made-rangoli-muzaffarnagar-news-mrt5797629143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलिन बस्तियों में की सफाई, छात्राओं ने रंगोली बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलिन बस्तियों में की सफाई, छात्राओं ने रंगोली बनाई
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के गांधी वाटिका में रंगोली सजाती राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज के एनएसएस के शिविर में विद्यार्थियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। मलिक बस्तियों में सफाई अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया।
गांधी कॉलोनी में स्थित गांधी वाटिका में डीएवी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के विशेष शिविर के छठवें दिन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने 15 समूहों में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों जैसे पर्यावरण सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, नारी सम्मान, कन्या भ्रूण हत्या, राष्ट्रीय सेवा योजना पर की थीम समेत अन्य विषयों पर आकृतियां उकेरी। 19 छात्राओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता में भी भाग लिया गया, जिसमें उन्होंने बहुत अच्छे-अच्छे डिजाइन बनाए। प्रबंध समिति के सचिव डॉ महेंद्र कुमार बंसल ने सभी छात्र- छात्राओं का हौसला बढाया एवं उन्हें राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. ललित कुमार ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ कुलदीप सिंह द्वारा सभी छात्र छात्राओं को सफाई अभियान के लिए प्रेरित किया एवं स्वयंसेवकों ने निर्धारित मलिन बस्तियों में जाकर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुरेंद्र पाल, डॉ योगेश कुमार, डॉ कुलदीप सिंह एवं अन्य शिक्षक साथी डॉ सुनीता शर्मा, डॉ नवीन शर्मा, डॉ विपिन जैन, डॉ वेद पाल, डॉ सविता कुमारी, डॉ रेखा रानी, डॉ ओम दत्त, डॉ सचिन कुमार, डॉ राहुल शर्मा, डॉ मंजू चौहान उपस्थित रहे।