फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cleanliness campaign will run from two crores in four villages of Charthaval

चरथावल के चार गांव में दो करोड़ से चलेगा स्वच्छता अभियान

Sat, 22 Oct 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign will run from two crores in four villages of Charthaval
चरथावल। केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बघरा, छतेला, निरधना एवं लछेड़ा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अंतर्गत करीब दो करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अब गांवों में भी स्वच्छता को लेकर शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के इस दूसरे चरण में हो रहे इन कार्यों से स्थानीय लोगों को एक ओर जहां बुनियादी ढांचे की सुविधा मिलेगी वहीं दूसरी ओर जल प्रदूषण की भारी समस्याओं को कम करने में हम सक्षम हो पाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जरूरत पडऩे पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत बुनियादी ढाँचों जैसे कि खाद के गड्ढे, सोखने वाले गड्ढे, अपशिष्ट स्थिरीकरण तालाब, शोधन संयंत्र आदि के निर्माण पर भी विचार किया जाएगा। स्थानीय लोगों में इस शिलान्यास से बहुत उत्साह देखा गया। कार्य को सुचारु रूप से निश्चित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराने की बात पर भी ध्यान देने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी, अक्षय पुंडीर, अमित चौधरी, अमित राठी, वीरेंद्र शर्मा, गौरव पंवार, मनीष गर्ग, प्रवीण सैनी, आलम प्रधान, कुलदीप प्रधान, देवेंद्र प्रधान, विकास प्रधान, नीरज प्रधान, सनी प्रधान, जितेंद्र प्रधान, इंदरपाल डायरेक्टर, रवि कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed