फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cleanliness campaign launched after the conclusion of Ganga Snan fair

गंगा स्नान मेले के समापन के बाद चलाया सफाई अभियान

Wed, 09 Nov 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign launched after the conclusion of Ganga Snan fair
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने अभियान का जायजा लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। जिला पंचायत की ओर से आयोजित कार्तिक गंगा स्नान मेले के सफल आयोजन के बाद बुधवार को तीर्थ नगरी में सफाई अभियान चलाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने अभियान का जायजा लिया।

मेला स्थल, गंगा घाट, बाजार व अन्य स्थानों पर गंदगी के ढेरों को हटाने के लिये बुधवार को तीर्थ नगरी में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पंचायत भोकरहेड़ी और नगर पंचायत जानसठ का भी सहयोग रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने तीर्थ नगरी में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सर्व प्रथम गंगा घाट की सफाई की गई। इसके बाद आश्रम तथा मंदिरों के मार्गों पर सफाई कराई गई। इस अवसर पर रामकुमार शर्मा, चौधरी बृजवीर सिंह, राजकुमार राठी, प्रदीप निर्वाल, संजय कोरी, संजय डायरेक्टर, नीरज रॉयल शास्त्री, देवेंद्र आर्य, अजय कृष्ण शास्त्री, विनोद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed