{"_id":"5dc1bc298ebc3e5b213bb97f","slug":"cleaning-the-canal-in-morena-khatauli-news-mrt4520970104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबाहे की सफाई कार्य को ग्रामीणों ने बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबाहे की सफाई कार्य को ग्रामीणों ने बंद कराया
विज्ञापन
रजबहे की सफाई कार्य को ग्रामीणों ने बंद कराया
मोरना। प्रत्येक वर्ष गंगनहर बंद होने पर रजबहे की सफाई का कार्य किया जाता है। मोरना रजबाहे की जेसीबी से हो रही सफाई के कार्य को ग्रामीणों ने बंद करा दिया। सफाई का कार्य बंद होने पर मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने ग्रामीणों के साथ अभद्रता की।
मोरना में कई दिनों से रजबहे की सफाई का कार्य चल रहा है। रजबहे की मिट्टी को जेसीबी से सड़क पर डाला जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रजबहे के दोनों ओर बनी सड़कों पर ठेकेदार द्वारा जेसीबी से मिट्टी को डाल दिया जाता है। यह मिट्टी सड़कों से नहीं उठाई जाती है, जिसके विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने रजबहे में चल रही जेसीबी से सफाई कार्य को रुकवा दिया और सिंचाई विभाग के कर्मचारी मनोज को बुलाकर मिट्टी को उठाकर दूसरी जगह डालने की बात की, तो सिंचाई विभाग के कर्मचारी मनोज कुमार ने ग्रामीणों के साथ अभद्रता कर दी, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने रजबहे में चल रही जेसीबी को बंद करवा दिया। इस मौके पर मोरना प्रधान के पति शहजाद अंसारी, संजीव, रविंद्र, अरुण कुमार, आदित्य, रजत, प्रवीण, अनिल कश्यप, गौरव, भोला, बबलू, संदीप आदि मौजूद रहे।