{"_id":"62d5adcab42fac0306236b85","slug":"class-six-student-left-home-on-father-s-scolding-muzaffarnagar-news-mrt59755651","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट पर घर से चला गया कक्षा छह का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डांट पर घर से चला गया कक्षा छह का छात्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर शहर क्षेत्र से कक्षा छह का छात्र घर से चला गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उधर, एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की है।
श्रीराम कॉलेज के पास टिकैत विहार में रहने वाले धर्मवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उन्होंने अपने 12 साल के बेटे शिवा को गलती पर डांट दिया था। इससे रविवार को नाराज होकर शिवा घर से चला गया। जब काफी देर वह घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। वह कक्षा छह का छात्र है। मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी ने बताया कि दो टीम छात्र की तलाशा में जुटी हैं। क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। उधर, शहर निवासी एक महिला ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गई थी। इस दौरान उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। शाम को वह घर लौटी तो उसे बेटी घर पर नहीं मिली। तलाश करने पर जानकारी हुई कि उनकी बेटी को एक युवक अपहरण कर ले गया है। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि दोनों मामले रविवार रात दर्ज कर लिए हैं। छात्र व किशोरी की तलाश में पुलिस टीम को लगाया है।