फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Class 8 student Vanshika became BSA for a day

Muzaffarnagar News: एक दिन के लिए बीएसए बनीं कक्षा आठ की वंशिका

Fri, 26 Sep 2025 04:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:16 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत केजीबीवी की छात्रा वंशिका को एक दिन के लिए बीएसए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यालय में उसे प्रशासनिक कार्यों की जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व कौशल विकसित करना है।

विज्ञापन
Class 8 student Vanshika became BSA for a day
बीएसए कार्यालय में छात्रा वंशिका को बीएसए का कार्यों से अवगत कराते हुए बीएसए संदीप कुमार

विस्तार

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज- 5 के अंतर्गत परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को एक दिवस के लिए विकासखंड, तहसील, जिला एवं मंडल स्तर पर प्रमुख पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। नगरक्षेत्र के केजीबीवी की बालिका वंशिका को एक दिन के लिए बीएसए बनाया गया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक अंकुर ने बताया कि बीएसए संदीप कुमार ने उनको एक दिन के लिए पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद कन्या सुमंगला योजना की पत्रावली का अवलोकन कराया और पूरी जानकारी दी। छात्रा वंशिका के समक्ष कार्यालय के समस्त जिला समन्वयक एवं पटल सहायकों ने कार्यों के विषय में बताया। वंशिका ने बताया कि वह पढ लिखकर डीएसपी बनना चाहती हैं। बीएसए ने यूपीपीसीएस की परीक्षा को लेकर जानकारी दी। इस दौरान कार्यालय में समस्त जिला समन्वयक, पटल सहायक व वार्डन बबीता शर्मा मौजूद रहीं।

बीएसए कार्यालय में छात्रा वंशिका को बीएसए का कार्यों से अवगत कराते हुए बीएसए संदीप कुमार

बीएसए कार्यालय में छात्रा वंशिका को बीएसए का कार्यों से अवगत कराते हुए बीएसए संदीप कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed