फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Clashes between the husband of the block chief and the head

ब्लॉक प्रमुख के पति और प्रधान के बीच नोकझोंक

Thu, 02 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Clashes between the husband of the block chief and the head
पुरकाजी। ब्लॉक प्रांगण में आयोजित बैठक के दौरान ब्लॉक प्रमुख के पति और प्रधान के बीच नोंक झोंक हुई। ब्लॉक प्रमुख पति द्वारा ग्राम प्रधान को बैठक से बाहर निकलने की बात कहने पर मामला बढ़ता देख सभी ग्राम प्रधान बैठक छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख मालती रानी द्वारा ग्राम प्रधानों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में ब्लॉक प्रमुख की जगह ब्लॉक प्रमुख के पति धन प्रकाश शामिल हुए थे। करीब दो दर्जन ग्राम प्रधान मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर गांव ताजपुर के ग्राम प्रधान शक्तिमोहन व ब्लॉक प्रमुख के पति की नोंक झोंक हो गई। ग्राम प्रधान को बैठक से बाहर निकलने को कहने पर मामला बढ़ गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शक्ति मोहन का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख के पति ग्राम प्रधानों से दुर्व्यवहार करते हैं। उनके विरुद्ध शुक्रवार को डीएम कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख के पति का कहना है कि मेरी किसी के साथ कोई नोंक झोंक नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed