{"_id":"64f4de38dea4d137aa0db584","slug":"clash-between-two-parties-in-khan-jahanpur-of-khatauli-six-including-woman-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-6732-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खतौली - दो पक्षों में संघर्ष, महिला समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खतौली - दो पक्षों में संघर्ष, महिला समेत छह घायल
Mon, 04 Sep 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
- छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद, चार लोग हायर सेंटर रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव खान जहांपुर में शाम के समय घूमने गई युवतियों के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जिसमें एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार शाम के समय अम्मार पक्ष की युवतियां प्राथमिक विद्यालय तक घूमने गई थीं। इस दौरान गांव कुछ युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ कर दी। युवतियों ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिस पर अम्मार ने आरोपी युवकों के घर पहुंच कर विरोध किया। आरोप है कि अम्मार के साथ आरोपी युवकों व उनके परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए तथा जमकर लाठी-डंडे चल गए।
मारपीट में एक पक्ष से अम्मार, कलीम उर्फ गुड्डू, शमशीदा उर्फ शम्मो तथा दूसरे पक्ष से राहुल, निशांत तथा राजवीर घायल हो गए। दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार पुलिस फोर्स लेकर गांव पहुंचे तथा लाठी फटकार कर भीड़ को भगाया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद कलीम उर्फ गुडडू, राहुल, निशांत और राजवीर को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने कोई जांच नहीं की। जैसे ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी तो पुलिस ने तुरंत दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर लिया।