सिविल बार संघ ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के सभागार में श्रद्धांजलि सभा हुई। अधिवक्ताओं ने लद्दाख की गलवां घाटी में सीमा की सुरक्षा करते हुए शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। वीर सैनिकों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। अधिवक्ताओं द्वारा चीन की कायराना हरकत के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की भारत सरकार से मांग की। साथ ही चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया। अध्यक्ष नरेश चन्द गुप्ता, महासचिव सतेन्द्र कुमार, पूर्व महासचिव ब्रिजेंद्र सिंह मलिक, जितेंद्र पाल सिंह, बालेश तायल, खजान सिंह चौहान, राज सिंह रावत, रामबीर सिंह, प्रवीण खोकर, नरेंद्र सैनी, मोल्हड सिंह, आदेश कुमार सैनी, सुधीर गुप्ता, अखिल कुमार अग्रवाल, सोहनलाल, राकेश पाल आदि मौजूद रहे।