फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   City roads will be rejuvenated before 31 March

31 मार्च से पहले होगा शहर की सड़कों का कायाकल्प

Thu, 11 Feb 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
City roads will be rejuvenated before 31 March
31 मार्च से पहले होगा शहर की सड़कों का कायाकल्प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की टूटी सड़कों का 31 मार्च से पहले निर्माण हो जाएगा। डीएम सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता और राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल की मौजूदगी में 13 करोड़ की लागत से सड़कों का कायाकल्प कराने का प्रस्ताव पास हुआ। इनमें शहर की अधिकतम टूटी सड़कें शामिल हैं।

दो दिन पहले बैठक स्थगित हो जाने के बाद राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के हस्तक्षेप के बाद डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बृहस्पतिवार को 14वें और 15वें वित्त की बैठक ली। इस बैठक में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल और ईओ हेमराज भी मौजूद रहे। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल की मौजूदगी में छोटी-बड़ी लगभग 100 सड़कों के प्रस्ताव पास हुए। मुख्य रूप से जिन सड़कों का प्रस्ताव पास हुआ, उनमें विश्वकर्मा चौक से जानसठ रोड के पेट्रोल पंप तक की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत होनी है। इसी के साथ अंसारी रोड की सड़क को स्वीकृति दी गई। नावल्टी से हनुमान चौक तक और मिमलाना रोड की सड़क बनाने का भी प्रस्ताव पास हुआ। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि लगभग 13 करोड़ के प्रस्ताव पास हुए हैं। 31 मार्च से पहले सभी सड़कों का निर्माण पूरा किया जाएगा। नगर पालिका सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed