{"_id":"5e77a7c78ebc3e72be028db9","slug":"city-reverberates-with-thali-and-tali-muzaffarnagar-news-mrt474898288","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाली और ताली से गूंज उठा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाली और ताली से गूंज उठा शहर
विज्ञापन
किदवई नगर में कोरोना योद्वाओं के सम्मान में थाली बजाते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
थाली और ताली से गूंज उठा शहर
मुजफ्फरनगर। शाम के पांच बजते ही पूरा शहर थाली और ताली की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। शंख के साथ लोगों ने घंटे और घड़ियाल भी बजाय। आम जनता ने कोरोना वायरस की रोकथाम में लगे स्वास्थ्य कर्मियों, सहयोगी पुलिस, सफाई और मीडिया कर्मियों का उत्साह बढ़ाया।
पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान का आम जनता में सीधा असर दिखाई दिया। जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए लोग पूरे दिन अपने घरों में कैद रहे। वहीं पांच बजने से पहले ही लोग अपनी छतों, घर के नीचे मोहल्ले की गली में आकर खड़े हो गए। जैसे ही पांच बजे पूरे शहर में थाली और ताली की आवाज गूंज उठी। लोगों ने शंख ध्वनि निकालने के साथ घंटे और घडियाल भी बजाय। कुछ लोगों ने आतिशबाजी भी कर डाली। थाली और ताली बजाने को लेकर बच्चों और महिलाओं में सबसे अधिक उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने जहां अपनी छतों पर खड़े होकर थाली और ताली बजाई, वहीं कुछ गलियों में लोग अपने घरों के सामने खड़े हो गए और घर के सामने ही थाली बजाई। खास बात यह रही कि घरों के बुजुर्ग भी इसमें पीछे नहीं रहे। लाखों लोगों ने थाली और ताली बजाई तो ऐसा लगा कि पूरा शहर गूंज उठा हो। केशवपुरी, गांधी कालोनी, नईमंडी, लोहिया बाजार, कृष्णापुरी, रामपुरी, कच्ची सड़क, आनंदपुरी, नुमायश कैँप, रामपुरम, लालबाग, द्वारिकापुरी आदि पर लोगों में बेहद अधिक उत्साह दिखाई दिया। कोरोना को रोकने के लिए दिन-रात काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों, सहयोगी पुलिस, सफाई और मीडिया कर्मियों का आम जनता ने आभार जताया।
पांच मिनट की ऑडियो सोशल मीडिया पर आई
मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर एक पांच मिनट की घंटी, घडियाल, शंख की ऑडियो काफी वायरल की गई। साथ ही आह्वान किया गया कि जिनके पास शंख और घड़ी नहीं है वो अपने ब्लूटूथ से इसे कनेक्ट कर शाम को पांच मिनट बजा कर स्वास्थ्य कर्मियों, सहयोगी पुलिस, सफाई कर्मियों आदि का अभिनंदन करें। शाम को अनेक स्थानों पर लोग इस ऑडियो को सुनते हुए दिखाई दिए।

शहर की एक कालोनी में शंख बजाती महिला।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर के रामलीला टिल्ला मौहल्ले में थाली बजाते बच्चे।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर की गांधी कालोनी में ताली बजाते कालोनी वासी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शाहपुर में थाली बजाते महिलाऐं व बच्चें।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

बुढ़ाना में कस्बे के बाजार में थाली बजाता व्यापारी परिवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जनता कर्फ्यू के दिन पांच बजे पैतृक निवास पर परिजनों के साथ घंटी बजाते राजस्व राज्य मंत्री विजय कश- फोटो : MUZAFFARNAGAR

चरथावल महाब्रहमणान में घरों के सामने घंटी, ताली और संघ बजाते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

चरथावल महाब्रहमणान में घरों के सामने घंटी, ताली और संघ बजाते लोग- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन