{"_id":"609c22778ebc3e13ce5c8ab3","slug":"city-magistrate-raided-the-shop-muzaffarnagar-news-mrt538090839","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकान पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकान पर मारा छापा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट ने जिला परिषद मार्केट में टॉप सर्जिकल की दुकान पर छापे की कार्रवाई की। इस दौरान कई अनियमितता पाए गई गई। औषधि निरीक्षक की ओर से सहायक कमिश्नर को इस दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करते हुए जांच रिपोर्ट भेजी गई है।
कोरोना संक्रमण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक दवाइयों और उपकरण के कई गुणा दाम वसूल रहे हैं। प्रशासन ने गत दिवस दवाइयों और उपकरण की रेट लिस्ट जारी की थी। एक सूचना के आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद के साथ जिला परिषद मार्केट में टॉप सर्जिकल की दुकान पर छापे की कार्रवाई की।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दुकानदार द्वारा अधिक दाम वसूलने की शिकायत मिली थी। ऑक्सीजन फ्लू मीटर के दाम भी वह 3500 रुपये वसूल रहा था, जबकि वह 700 रुपये तक आता है। दवाई की बिक्री और स्टॉक का कोई रिकार्ड भी नहीं मिला। अन्य कई अनियमितताएं पाई गई हैं। इस पर रिपोर्ट बना कर दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति सहायक कमिश्नर से की गई है। इसके अलावा बेगरजपुर मेडिकल कॉलेज के पास दवाइयों की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया, जहां सब सही मिला।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बुधवार को क्षेत्र के गांव बसेड़ा, बरला, छपार आदि में जाकर ग्रामीणों से स्वास्थ्य विभाग की ओर से बांटी जा रही दवाइयों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने घर-घर सर्वे अभियान की भी जानकारी ली।