{"_id":"626d81b8ae164a32d41a4f8c","slug":"citizens-to-protect-themselves-from-heatwave-loo-cmo-muzaffarnagar-news-mrt586738133","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक हीटवेव- लू से अपना बचाव करें: सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक हीटवेव- लू से अपना बचाव करें: सीएमओ
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि मौसम में बढ़ते हुए तापमान की वजह से हीटवेव या लू लग सकती है। लू के कारण शरीर की कार्यप्रणाली प्रभावित हो जाती है तथा जिससे मृत्यु तक भी हो सकती है। इसलिए इससे बचाव करना अत्यंत आवश्यक है। नागरिक थोड़ी सी सावधानी अपना कर इससे बचाव कर सकते हैं।
सीएमओ ने बताया कि लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए, धूप में जाने से बचना चाहिए। यदि जरूरी हो तो चश्मे, छाते, टोपी व चप्पल आदि का प्रयोग करें। यदि कहीं खुले में कार्य करते हैं तो अपना सिर, चेहरा, हाथ पैर गीले कपड़ों से ढक कर रखे या छाते का प्रयोग करें। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए ओआरएस या घर में बनाए हुए पेय पदार्थ जैसे लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी, मट्ठा आदि का प्रयोग करते रहें। गर्भवती महिलाओं, छोटे शिशु, बड़ी उम्र के लोगों की विशेष देखभाल करें। बच्चों व पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियों में ना छोड़े।
हीट स्ट्रोक (लू), हीट रैश (घमौरियों), हीट क्रैप (मरोड़ ऐठन) के मुख्य लक्षणों में शरीर में कमजोरी का होना, चक्कर आना, सिर में तेज दर्द, उबकाई का आना, पसीना आना और कभी-कभी बेहोशी आना मुख्य लक्षण है। यदि मूर्छा या बीमारी का अनुभव करते हैं तो तुरंत चिकित्सक की सलाह से उपचार लें, अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी सरकारी चिकित्सालय पर संपर्क कर सकते हैं।