फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Citizens over 18 years from now will not be vaccinated

आज ,से 18 साल से अधिक के नागरिकों को नहीं लगेगा टीका

Sat, 01 May 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Citizens over 18 years from now will not be vaccinated
आज से 18 साल से अधिक के नागरिकों को नहीं लगेगा टीका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 18 से लेकर 44 साल तक के नागरिकों को शनिवार को टीका नहीं लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए शासन के निर्देश का इंतजार है। दूसरे स्वास्थ्य विभाग के पास अभी वैक्सीन भी नहीं है। उधर, टीकाकरण कराने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी है, मगर जिले में अभी पोर्टल पर यह रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है।
सरकार ने एक मई से 18 से लेकर 44 साल तक के सभी नागरिकों को टीकाकरण कराने की घोषणा की थी। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। जिले के नागरिक भी टीकाकरण कराने के लिए तैयारी में है, मगर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जिले में नहीं हो रहा है। उधर, जिले में शनिवार यानि आज टीकाकरण भी नहीं होगा। 45 साल से अधिक आयु वालों को ही टीका लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि शासन ने अभी इस टीकाकरण की मंजूरी नहीं दी है। पहले सात बड़े शहरों में यह टीकाकरण होगा, जहां पर मरीजों की संख्या दस हजार से अधिक है। शासन के निर्देशानुसार जिले में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

3109 लोगों को टीका लगा
मुजफ्फररगर। जनपद में शुक्रवार को 3109 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु के 1722 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 1387 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का ही टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed