फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Citizens got relief along with shopkeepers

तीन सप्ताह बाद खुली इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें

Thu, 16 Apr 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Citizens got relief along with shopkeepers
इलैक्ट्रानिक्स की दुकान पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दुकानदारों के साथ नागरिकों को भी मिली राहत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के 23 वें दिन इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकानें खुली तो दुकानदार और नागरिकों को थोड़ी राहत मिली। गर्मी को देखते हुए पंखे एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण की लोगों ने खरीदारी की। हालांकि पहला दिन होने के कारण दुकानों पर ज्यादा भीड़ नहीं रही, लेकिन शुक्रवार से अच्छी बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रशासन ने स्पेयर पार्ट्स के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की दुकानों को भी खोलने की अनुमति दे दी है। बृहस्पतिवार को सुबह छह से नौ बजे तक दोनों तरह की दुकानें खुली तो नागरिक सामान लेने के लिए पहुंचे। सदर बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के संचालक विरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि एक-दो लोग पंखा खरीदकर ले गए हैं। साथ ही बल्ब, वायर एवं स्विच आदि छोटे-मोटे आइटम खरीदने वाले ज्यादा रहे। उन्होंने बताया कि चूंकि आज पहला दिन था। लोगों को दुकानों के खुलने की जानकारी भी नहीं थी। इसलिए खरीदार ज्यादा नहीं आए। शुक्रवार से बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। स्पेयर पार्ट्स विक्रेता अनूप सिंघल ने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के बाद पहली बार दुकान खुली है। पहले दिन नट बोल्ट, थ्रेसिंग मशीन, ट्रीलर एवं हैरो जैसे कृषि यंत्रों के पार्ट्स खरीदने के लिए लोग आए। संख्या तो बेहद कम थी लेकिन जैसे-जैसे लोगों को पता लगता रहेगा बिक्री भी बढ़ती रहेगी। गांधी कॉलोनी निवासी अमर सिंह, नुमाइश कैंप निवासी पवन कुमार का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक्स सामान एवं स्पेयर पार्ट्स की दुकानें खुलने से राहत मिली है। कुछ घरेलू उपकरण खराब पड़े थे। गर्मी के दिनों में पंखे एवं कूलर आदि की मरम्मत होनी है। पार्ट्स नहीं मिलने से दिक्कत हो रही थी। अब यह समस्या दूर हो जाएगी। उधर, मीनाक्षी चौक के पास बाइक मैकेनिक और स्पेयर पार्ट्स की दुकानें की सुबह के समय खुलने पर नागरिकों ने काफी राहत महसूस की। बाइक के पार्ट्स की दुकानें बंद होने और मैकेनिक के नहीं मिलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब उन्हें राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed