फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CISF wrestler Gaurav won wrestling worth Rs 31 thousand

Muzaffarnagar News: मोरना - सीआईएसएफ के पहलवान गौरव ने जीती 31 हजार की कुश्ती

Mon, 16 Oct 2023 12:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 16 Oct 2023 12:19 PM IST
विज्ञापन
CISF wrestler Gaurav won wrestling worth Rs 31 thousand
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मोरना (मुजफ्फरनगर)। कस्बा भोकरहेडी में स्वर्गीय पहलवानों की स्मृति में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। सीआईएसफ दिल्ली के पहलवान गौरव ने सोनू मलकपुर को हराकर 31000 रुपये की कुश्ती का खिताब जीता।

इंटा कॉलेज भोकरहेड़ी के खेल मैदान में दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि सदर ब्लाॅक प्रमुख अमित पंवार एवं किसान प्रकोष्ठ क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती आरंभ कराई। पहलवान शिव चंदक ने रजत जलालाबाद, ज़ुबैर भोकरहेड़ी ने विशाल छपरौली, गूगा रुड़की ने रितिक भूमा को हराया। वहीं, अर्जुन मुकुन्दपुर व असित भूमा और यश भूमा व लाइगर बिटावदा की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

1100 रुपये की कुश्ती में अभिषेक चंदक ने रिजवान भूमा को हराया। 2100 रुपये की कुश्ती में पीयूष चंदक और विकी गढ़ी बराबर रही। रोहित चदक ने प्रवीण मलकपुर का हराकर 3100 रुपये की कुश्ती जीती। 11 हजार रुपये की कुश्ती कपिल गाजियाबाद व शेर अली जलालाबाद, 21 हजार रुपये की कुश्ती शोकेंद्र लिब्बरहेड़ी व विकास गढ़ी की कुश्ती बराबरी पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 हजार रुपये की कुश्ती में सीआईएसफ दिल्ली के पहलवान गौरव ने सोनू मलकपुर को पटखनी देकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। निर्णायक मुकेश भोकरहेड़ी, अनुज हैदरनगर, रामवीर मुकुंदपुर रहे। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कार्तिक काकरान, ओमवीर सिंह, सतीश सहरावत, मोनू चौधरी, अश्विनी सिंह, बालेंद्र पहलवान, विककी, अजय विशाल छूटटा, राहुल, प्रदीप सहरावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed