{"_id":"661efab6f526a6f6b905ea24","slug":"cisf-jawan-rohits-body-was-cremated-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-120688-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गाजियाबाद के लिए ...\nमोरना - सीआईएसएफ के जवान के शव का किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गाजियाबाद के लिए ... मोरना - सीआईएसएफ के जवान के शव का किया अंतिम संस्कार
Wed, 17 Apr 2024 03:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
कस्बा भोकरहेडी में सीआईएसएफ जवान रोहित सहरावत की मौत पर रोते बिलखते परिजन।
- मंगलवार सुबह गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र में एनएच 24 पर हादसे में हुआ था घायल
फोटो समाचार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला सुभाष चौक निवासी दिल्ली सीबीआई कार्यालय में तैनात हादसे में मृत सीआईएसएफ के जवान रोहित कुमार (36) पुत्र महेश का शव मंगलवार शाम कस्बे में लाया गया। शुकतीर्थ श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों गण्यमान्य लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला सुभाष चौक निवासी रोहित कुमार मेरठ के पल्लवपुरम में अपनी पत्नी निशा व तीन वर्षीय बेटी महक के साथ रहता था। रोहित की पत्नी आरपीएफ में तैनात है। रोहित कुमार वर्ष 2009 में सीआईएसएफ में गाजियाबाद से भर्ती हुआ था। इसके बाद उसकी तैनाती वर्तमान में सीबीआई कार्यालय दिल्ली में चल रही थी। मंगलवार सुबह रोहित कुमार मेरठ से बाइक पर ड्यूटी के लिए जाते समय गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र में एनएच 24 मीडिया हाउस के निकट हादसे में घायल हो गया था। मैक्स हॉस्पिटल गाजियाबाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मंगलवार देर शाम गांव में शव लाया गया। शाम के समय गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शुकतीर्थ श्मशान घाट पर रोहित के शव का अंतिम संस्कार किया गया। रोहित की मौत से कस्बे में शोक है।
बुझ गया इकलौता चिराग
पिता महेश, चाचा उमेश व मुकेश तीनों एक साथ इकट्ठा खेती करते हैं। तीनों भाइयों के रोहित इकलौती संतान था। बड़ी बहन कोमल की शादी हो चुकी है। इकलौते चिराग की मौत से दादी महकवती व परिजन शोकाकुल है। रोहित की माता सुनीता देवी की बिहारगढ़ के पास एक हादसे में मौत हुई थी। रोहित की पत्नी भी आरपीएफ में नौकरी करती है। दोनों नौकरीपेशा होने के बाद भी परिजनों की सेवा करने के लिए घर आते रहते थे। रोहित की मौत से पत्नी व मासूम बेटी गमगीन है।