फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Christmas celebration in schools, children came as Santa Claus

स्कूलों में क्रिसमस धूम, सेंटा क्लॉज बनकर आए बच्चे

Sun, 26 Dec 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Christmas celebration in schools, children came as Santa Claus
थाना सिविल लाइन के सामने स्थित चर्च में क्रिसमस पर्व पर प्रार्थना करते ईसाई समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। स्कूलों में क्रिसमस पर्व का भव्य आयोजन हुआ। बच्चे सेंटा क्लॉज बनकर स्कूल पहुंचे और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में क्रिसमस-डे एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के साथ-साथ पंडित मदन मोहन मालवीय की जन्म जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। बच्चों ने सेंटा, फेरी बनकर क्रिसमस-डे का त्योहार मनाया। सेंटा के परिवेश में शिक्षिकाओं ने सभी बच्चों को उपहार बांटे।
मोर्निंग ग्लोरी स्कूल में क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। स्कूल को भव्य रूप से सजाया गया। बच्चों ने चेहरे पर फेस पेंटिंग की। सेंटा क्लॉज की ड्रेस पहनकर स्कूल पहुंचे। छोटे बच्चो ने स्कूल में जमकर डांस किया। प्ले से लेकर यूकेजी के बच्चों ने गेम में भाग लिया। उप प्रधानाचार्य दीपा तायल ने क्रिसमस के बारे में बताया।
विज्ञापन

उधर, रामराज में गिरजाघर में यीशु मसीह का जन्म दिवस मनाते हुए सैकड़ों लोगों ने बुराई को समाप्त कर अच्छा इंसान बनने का संकल्प लिया। चर्च में जानसठ, मीरापुर, तारापुर, रामराज, बहसूमा सहित खादर क्षेत्र के गावों में रह रहे ईसाई समाज के लोगों ने पूजा की। उधर, पुरकाजी कस्बे के ग्रीन फील्ड स्कूल में स्कूली बच्चों द्वारा डांस व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूल संचालक अनुराग पुंडीर द्वारा बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। सनशाइन एकेडमी स्कूल में प्रधानाचार्य सरदार सतविंदर सिंह बेदी व सेंटा क्लॉज ने छात्रों को उपहार दिए। गांव सेठपुरा के मदर लैंड पब्लिक स्कूल ने कार्यक्रम में प्रधानाचार्या धर्मेश कुमार यादव ने प्रभु यीशु के त्याग व आदर्शों व जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed