फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chital's founder hotelier Shariq Rana passes away

Muzaffarnagar News: चीतल के संस्थापक होटल व्यवसायी शारिक राना का इंतकाल

Mon, 14 Jul 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 14 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Chital's founder hotelier Shariq Rana passes away
खतौली चीतल ग्रांड के एमडी पठान शारिक राना का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

खतौली(मुजफ्फरनगर)। होटल व्यवसायी शारिक राना (71) का लंबी बीमारी के चलते इंतकाल हो गया। परिजनों ने उन्हें दिल्ली के एस्कोर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इंतकाल की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गंगनहर किनारे चीतल ग्रांड की स्थापना कर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र को पहचान दिलाने का काम किया।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उन्हें 10 दिन पहले एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार देर रात उनका शव जीटी रोड स्थित राना हाउस पर लाया जाएगा। सोमवार सुबह 10 बजे गांव फुलत स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।
विज्ञापन


वन विभाग की ओर से संचालित चीतल पार्क में अपने पिता निसार राना और बड़े भाई उरूज राना के साथ मिलकर रेस्टोरेंट संचालित किया था। वर्तमान में उरुज राना स्विटजरलैंड में होटल का संचालन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजसेवा के क्षेत्र में उन्होंने पहचान बनाई। सर सैय्यद इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी थे। उन्हीं के प्रयास से मुस्लिम इंटर कॉलेज की स्थापना नगर में हुई थी।
पुराने चीतल ग्राउंड में देश-विदेश से आने वाले सैलानी ठहरते थे। दिल्ली से देहरादून के बीच सैलानियों का यह सबसे पसंदीदा ठिकाना रहा है। वर्तमान में नए हाईवे पर पुराने नाम से ही होटल का संचालन किया जा रहा है।


इस तरह खतौली में आकर बस गया परिवार
होटल व्यवसायी शारिक राना के परदादा खान बहादुर हाजी न्याज मोहम्मद खान मूल रूप से उत्तराखंड में रानीखेत के पास मजखाली के जमींदार थे। कभी उनकी न्याज स्टेट थी। जमींदार परिवार ने 1974 में खतौली आकर होटल का व्यवसाय शुरू किया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed