{"_id":"5e5815418ebc3ef39b48dc59","slug":"chinese-textile-shortens-in-market-muzaffarnagar-news-mrt471182337","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में शॉर्ट हुआ चाइनीज कपड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में शॉर्ट हुआ चाइनीज कपड़ा
विज्ञापन
बाजार में शॉर्ट हुआ चाइनीज कपड़ा
मुजफ्फरनगर। बाजार में चाइनीज कपड़े की बीस से अधिक वैरायटी आ रही थी। चीन में कोरोना वायरस की घटना के बाद बाजार में यह कपड़ा नहीं मिल पा रहा है। रेट भी 20 से 25 रुपये मीटर तक बढ़ गए हैं। इससे बाजार में गारमेंट्स आइटम भी शॉर्ट होने शुरू हो गए हैं। चीन का कपड़ा यहां 50 से लेकर 100 रुपये मीटर तक की रेंज में था।
सदर बाजार में दीप गारमेंटस के नाहर सिंह कहते हैं कि रेडीमेड कपड़े में चाइनीज का प्रभाव लगातार बढ़ रहा था। चीन ने मार्केट में 20 से अधिक वैरायटी उतारी हैं। कपड़ा भी काफी मंदा है। ये सभी वैरायटी 50 से 100 रुपये मीटर की रेंज में हैं। चीन में कोरोना वायरस के बाद बाजार में यह कपड़ा शॉर्ट होना शुरू हो गया है। रेट भी 20 से 25 रुपये मीटर तक बढ़ गए हैं। वीके हौजरी के नाम से दुकान चलाने वाले मन्नूलाल नामदेव कहते हैं कि चीन के कपड़े की खपत बड़ी तेजी के साथ बढ़ती जा रही थी। बाजार में चीन के कपड़े से महिलाओं के परिधान प्लाजो, ट्राउजर, स्लेक्स, टॉप आदि बन रहे हैं। अचानक कपड़ा शॉर्ट होने से रेडीमेड गारमेंट्स में तेजी आएगी। एलके हौजरी के मालिक लियाकत अली कहते हैं कि एक तरफ चाइनीज कपड़ा आना बंद हो गया है, दूसरी तरफ दिल्ली की मंडी में रेडीमेड का काम पूरी तरह बंद हो गया है। सीलमपुर और गांधीनगर रेडीमेड की सबसे बड़ी मंडी है। व्यापारियों के सामने एक साथ दोहरी समस्या है। बाजार में रेडीमेड की आइटम लगातार शॉर्ट होती जा रही है।