फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chinese items in the market

बाजार में चाइनीज आइटमों की भरमार

Sat, 22 Oct 2022 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Chinese items in the market
देवबंद में दीपावली के लिए रंग बिरंगी लाइटों से सजा बाजार - फोटो : DEVBAND
देवबंद। दीपावली पर्व को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। हर तरफ रंग-बिरंगी लाइटें ही नजर आ रही हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाजारों में चाइनीज आइटमों की भरमार है। अच्छी बात यह है कि इस दीपावली पर भी दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

दीपों के पर्व दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। जहां बाजारों में ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार दुकानों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाने में लगे हैं। वहीं, लोग भी घरों को सजाने के लिए तरह तरह की लाइटों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में हर तरफ चाइनीज आइटमों की भरमार है। इसके लिए कुछेक ब्रांडेड कंपनियों के आइटम भी बाजार में बिक्री के लिए रखे गए हैं, लेकिन महंगे अधिक होने की वजह से इनकी बिक्री कम ही हो रही है। रेलवे रोड पर इलेक्ट्रिक की दुकान चलाने वाले नरेश त्यागी व प्रशांत त्यागी का कहना है कि इस बार भी बाजार में चाइनीज आइटम की धूम है। अच्छी बात यह है कि इनमें दामों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि एलईडी लाइट और झालर की कीमत पूर्व की तरह इस बार भी 150 से 350 रुपये तक है, जबकि एलईडी पाइप 1350 रुपये, छोटी झालर 15 रुपये, लेजर लाइट 650 रुपये और घूमने वाला बल्ब 60 रुपये से 100 रुपये तक बाजार में बिक रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकांश झालर की बिक्री होती है। क्योंकि लोग इसी से अपने घरों को सजाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed