फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children suffering from winter diarrhea

ठंड के साथ बढ़ने लगी बीमारियां, बरतें सावधानी

Fri, 06 Dec 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Children suffering from winter diarrhea
विंटर डायरिया का शिकार हो रहे बच्चे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिनों दिन बढ़ रही ठंड से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सुबह कोहरा और दिन में ठंडी हवा लोगों को सिकुडऩे पर मजबूर कर रही है। रात में तापमान काफी नीचे तक आने लगा है। ठंड के प्रकोप से बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। बच्चे विंटर डायरिया की चपेट में आ रहे हैं, जबकि श्वांस रोगी एवं हार्ट के मरीजों को कोहरा परेशान कर रहा है।
बीते कई दिनों से ठंड में इजाफा हो रहा है। रात में तापमान 5.4 डिग्री तक गिर रहा है। हालांकि दिन में अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बढ़ रही ठंड का असर जनजीवन पर भी पढ़ने लगा है। बच्चे विंटर डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बृहस्पतिवार को दस से ज्यादा बच्चे उल्टी-दस्त के शिकार के भर्ती रहे। नासिर और उबैद के माता-पिता ने बताया कि उनके बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत पर उन्होंने यहां भर्ती कराया है। इसके अलावा भी कई बच्चे डायरिया से पीड़ित यहां भर्ती हैं। इसके अतिरिक्त निमोनिया पीड़ित भी कई बच्चों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में फिजिशियन डा. योगेंद्र त्रिखा बताते हैं कि बच्चे और बुजुर्ग ठंड के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं। जरा सी लापरवाही होते ही उन्हें ठंड लग जाती है तथा विंटर डायरिया एवं निमोनिया जैसी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों ज्यादातर मरीज इन्हीं बीमारियों के आ रहे हैं।
विज्ञापन

बुजुर्गों के लिए कोहरा बना मुसीबत
बीते कई दिनों से सुबह कोहरा छा जाता है। सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकलने वालों के लिए यह मुसीबत का सबब बना हुआ है। खासतौर से बुजुर्गों एवं श्वांस रोगियों को ज्यादा परेशानी हो रही है। फिजिशियन डा. लोकेश चंद गुप्ता बताते हैं कि घने कोहरे में घूमने से बचना चाहिए। सर्दी का मौसम दमा के मरीजों के लिए नुकसानदायक होता है। साथ ही हृदय रोगियों को भी इस मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए। सर्दियों में रक्त वाहनियां सिकुड़ जाती हैं। इससे हृदय को खून पहुंचाने वाली धमनियों पर भी असर होता है तथा हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में बरतें सावधानियां
ज्यादा ठंड और कोहरे में घर से बाहर निकलने से बचें।
घर से बाहर गर्म कपड़े पहनकर जाएं तथा सिर को भी अच्छी तरह ढकें।
अधिक चिकनाई युक्त भोजन न खाएं। एल्कोहल का सेवन न करें और धूम्रपान से बचें।
बच्चों को ठंड से बचाएं।
ठंडे पानी के स्थान पर गुनगुने पानी का सेवन करें।
एक नजर इधर भी
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
एक दिसंबर 21.8 9.5
दो दिसंबर 21.2 7.3
तीन दिसंबर 22.2 8.2
चार दिसंबर 22.5 5.4
पांच दिसंबर 23 6.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed