{"_id":"65036287c13bd0246004d736","slug":"children-made-to-carry-bricks-notice-to-headmaster-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-7526-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बच्चों से ढुलवाई ईंटे, प्रधानाध्यापक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बच्चों से ढुलवाई ईंटे, प्रधानाध्यापक को नोटिस
Fri, 15 Sep 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
- ताजपुर के स्कूल में ईंटे ढुलाई करने का वीडियो वायरल
- बीईओ ने प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। पुरकाजी ब्लाॅक के गांव ताजपुर के परिषदीय स्कूल में बच्चों से ईंट ढुलाई कराए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। बीईओ ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
जिले के गांव खुब्बापुर में छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल होने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि पुरकाजी ब्लाॅक के ताजपुर के स्कूल का एक ओर मामला सामने आ गया है। वायरल वीडियो में स्कूल के छात्रों को ईंटों की ढुलाई करते हुए दिखाया गया है। पुरकाजी के खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रकाश तिवारी का कहना है कि इस प्रकरण में प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण देने को नोटिस जारी किया गया है। जवाब के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, ग्राम प्रधान शक्ति मोहन ने वीडियो जारी कर कहा कि उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। ग्राम समाज की ओर से कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है।