फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children fly kites at the Ambience Academy in spring

एंबियंस एकेडमी में बच्चों ने बसंत ऋतु पर पतंग उड़ाई

Fri, 31 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Children fly kites at the Ambience Academy in spring
12-जानसठ के एंबियंस एकेडमी में बसंत ऋतु के पर्व पर पतंग उठाने की तैयारी करते बच्चे। - फोटो : KHATAULI
एंबियंस एकेडमी में बच्चों ने वसंत ऋतु पर पतंग उड़ाई
विज्ञापन

जानसठ। एंबियंस एकेडमी में बसंत महोत्सव पर बच्चों ने आकर्षक पतंग बनाकर तथा उड़ाकर वसंत ऋतु पर जमकर धमाल मचाया।
बृहस्पतिवार को एंबियंस एकेडमी में वसंत ऋतु के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक भावेश गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चे घरों से ही पीली पोशाक पहनकर स्कूल में पहुंचे और बसंत ऋतु का प्रतीक पीले रंग के फूलों को सरस्वती के चरणों में चढ़ा कर वसंत ऋतु का स्वागत किया। कार्यक्रम में पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने सुंदर सुंदर पतंग बनाकर उड़ाई और जमकर आनंद लिया गया।

किंडर गार्डन के बच्चों एवं शिक्षिकाओं ने पीले रंग के वस्त्र पहनकर बच्चों को वसंत ऋतु के आगमन के बारे में बताया। इस दौरान प्रधानाचार्या रितिका महाजन ने कहा कि धर्मवीर हकीकत राय का बलिदान दिवस भी आज ही है। हमें उनके बलिदान से देशभक्ति के रास्ते पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रबंधक भावेश गुप्ता द्वारा पतंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल प्रबंधक ने कहा कि वसंत ऋतु आने के बाद प्रदूषण अपने आप कम हो जाता है। इस दौरान राशि कश्यप, आहाना कांबोज, उज्ज्वल गुप्ता, केशव, सोनाक्षी, सानवी, अफसरा, अनुष्का आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed