फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children celebrated teachers day in their homes

बच्चों ने घरों में ही मनाया शिक्षक दिवस

Sat, 05 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Children celebrated teachers day in their homes
शिक्षक दिवस की बधाई को ग्रिटिंग कार्ड के माध्यम से दर्शाती बच्ची - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। कोरोना महामारी के चलते इस बार शिक्षक दिवस बच्चों ने घरों में ही मनाया। इस उपलक्ष्य में स्कूलों ने ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इनमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

आरके पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन कार्ड बनाने प्रतियोगिता हुई। इसमें नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के बच्चो ने ऑनलाइन कार्ड बनाकर शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित किया। नर्सरी से कक्षा 4 तक की प्रतियोगिता में परिधि प्रथम, अभय द्वितीय, आराध्या तृतीय व कृष्णा चौथे स्थान पर रहे। जबकि पांचवीं से 12वीं कक्षा की प्रतियोगिता में अदिशी प्रथम, अपूर्वा द्वितीय और मानसी तृतीय रही। प्रधानाचार्य एके सिंह, चेयरमैन राजेश चौहान और डॉ. कुलदीप राणा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

के.एल. जनता इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक दीपकराज सिंघल, प्रबंध समिति अध्यक्ष सेठ कुलदीप, उप प्रबंधक देवी दयाल गर्ग, नरेश दत्त और प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। प्रबंधक दीपक राज सिंघल ने कहा शिक्षक किसी भी समाज का आईना होता है। शिक्षक राष्ट्र निर्माण मैं अपनी बड़ी भूमिका निभाता है। सेठ कुलदीप, नरेश दत्त त्यागी, देवी दयाल गर्ग और प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने शिक्षकों का अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी। इसमें राजकुमार, संजय धीमान बलदेव राज, बिंद प्रकाश पांडेय, मनीष त्यागी, विजयपाल, नर्मदा त्यागी, सुमन शर्मा, अनुज त्यागी, गौरव राव, सचिन धीमान, रमेश शर्मा, भारत गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने वाट्सएप और गुगल मीट के माध्यम से पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन का जन्मदिन मनाया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल और प्रबंधक धर्मपाल महाजन ने छात्रों को ऑनलाइन डॉ. राधाकृष्णन के जीवन से परिचित कराया। वरिष्ठ अध्यापक अरुण कांति चक्रवर्ती ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। ठाकुर फूल सिंह मेमोरियल इंटर कालेज रणखंडी में प्रधानाचार्य रमेश चंद पुंडीर और राजेश शर्मा ने शिक्षकों को पदक पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, शिक्षक दिवस पर उर्दू शिक्षक सैय्यद वजाहत शाह ने गर्ल्स पब्लिक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सबा सिद्दीकी को बेस्ट प्रिंसिपल का एवार्ड देकर सम्मानित किया। इनके अलावा अन्य स्कूलों में भी शिक्षक दिवस पर ऑनलाइन आयोजन किया। इनमें बच्चों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे में जानकारी दी।

छात्र ने अपने गुरू के लिए बनाया मनमोहक ग्रिटिंग कार्ड

छात्र ने अपने गुरू के लिए बनाया मनमोहक ग्रिटिंग कार्ड- फोटो : DEVBAND

शिक्षक दिवस पर बच्ची ने बनाया ग्रिटिंग कार्ड

शिक्षक दिवस पर बच्ची ने बनाया ग्रिटिंग कार्ड- फोटो : DEVBAND

छात्रा द्वारा की गई चित्रकारी

छात्रा द्वारा की गई चित्रकारी- फोटो : DEVBAND

पेटिंग का प्रदर्शन करती बच्ची

पेटिंग का प्रदर्शन करती बच्ची- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed