फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Child welfare committee will take newborn in the field

बाल कल्याण समिति लेगी खेत में मिला नवजात शिशु

Thu, 09 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Child welfare committee will take newborn in the field
बाल कल्याण समिति लेगी खेत में मिला नवजात
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव चौरावाला के किसान को खेत में मिला लावारिस नवजात को बाल कल्याण समिति लेगी। इस संबंध में समिति की अध्यक्ष की ओर से एसएसपी को पत्र लिखा गया है। पत्र में नवजात को उनकी सुपुर्दगी में दिलाए जाने को कहा गया है। उधर, नवजात को रखने वाले किसान और ग्रामीणों ने बुधवार को डीएम और एसएसपी से मिल कर अपना पक्ष रखा। अधिकारियों ने बाल कल्याण समिति के निर्णय का पालन करने को कहा। अब परिजन बृहस्पतिवार को नवजात को समिति के सुपुर्द करने को तैयार हो गए हैं।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी मोहम्मद रफी किसान हैं। वह गत शुक्रवार सुबह अपने दोस्त फरमान के साथ खेतों पर जा रहा था। उसी दौरान उसे गन्ने के खेत में गन्ने की पत्तियों में लिपटा एक नवजात रोता बिलखता मिला था, जिसे वह अपने घर ले आया था। डॉक्टर से उपचार करा कर इस संबंध में उसने ककरौली पुलिस को भी सूचना दे दी थी। लावारिस नवजात के खेत में मिलने की जानकारी मिलने पर बाल कल्याण समिति सक्रिय हो गई। इस संबंध में बाल कल्याण समिति (न्यायपीठ) न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अध्यक्ष कमलेश वर्मा ने डीएम, एसएसपी और जिला प्रोबेशन अधिकारी को पत्र लिख कर बच्चा सुपुर्दी में दिलवाने को कहा है।
विज्ञापन

परिवार में मायूसी
मुजफ्फरनगर। नवजात शिशु को पाकर उसे बाल कल्याण समिति को सौंपे जाने के निर्णय से मोहम्मद रफी के परिवार में मायूसी है। मोहम्मद रफी को छह बेटियां अलवीरा, रेजम, इरम, बुशरा, अलीशा और काफिया है। उनके कोई बेटा नहीं है। इसलिए वे इस बालक का पाकर काफी खुश थे। बुधवार को मोहम्मद रफी अन्य ग्रामीणों के साथ डीएम और एसएसपी से भी मिला। इस पर कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे बाल कल्याण समिति के निर्णय का पालन करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर भेजा जाएगा शिशु
मुजफ्फरनगर। बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव कुमार बंसल और संजीव कुमार ने बताया कि बालक को सुपुर्दगी में लेकर डॉक्टरी जांच के उपरांत रामपुर जिले में स्थित राजकीय शिशु गृह भेजा जाएगा।

इन्होंने कहा...
- लावारिस मिला नवजात चौरावाला का परिवार नहीं रख सकता। उनके पहले ही छह संतान हैं। बच्चे को गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया में भी उन्हें नहीं मिल सकता। नि:संतान दंपती को तमाम कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चा गोद दिया जाता है। इस संबंध में एसएसपी, डीएम को पत्र लिखा गया है। बृहस्पतिवार को परिजनों ने नवजात को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द करने की बात कही है।
- कमलेश वर्मा
अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed