फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Child's eye light

झोलाछाप डॉक्टर ने छीनी बच्चे की आंख की रोशनी  

Thu, 01 Sep 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 01 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Child's eye light
चिकित्सक। - फोटो : demo pic
मीरापुर कस्बे  के भूम्मा रोड पर क्लीनिक चला रहे एक झोलाछाप डाक्टर की लापरवाही से एक बालक की आंख खराब हो गई। पीड़ित के पिता ने आरोपी डाक्टर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर आईजी मेरठ को पत्र प्रेषित किया है। आरोपी डाक्टर के विरुद्ध पीड़ित परिवार में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन


मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क ईदगाह रोड निवासी इरशाद  पुत्र इकबाल ने आईजी मेरठ को प्रेषित पत्र में बताया कि 2 जुलाई को उसका छह वर्षीय पुत्र अयान घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय उसकी आंख में अचानक  कोई तिनका आदि गिरने से उसकी एक आंख में दर्द होने लगा। बच्चे को रोते देख  परिजन उपचार के लिए भूम्मा रोड के एक क्लीनिक में ले  गए। जहां झोलाछाप डाक्टर, जो कि अपने आप को डीयूएम डिग्री होल्डर बताता है, ने दो कंपाउंडरों की सहायता से बच्चे को पकड़वाकर उसकी आंख का ऑपरेशन  किया।
विज्ञापन


आरोप है कि डाक्टर ने किसी नुकीले औजार से ऑपरेशन किया जो बालक की आंख में चुभ गया और उसकी आंख से खून बहने लगा।  गंभीर हालत में परिजन बच्चे को मवाना के एक डाक्टर से उपचार दिलाया,  यहां प्रारंभिक उपचार के बाद परिजन दिल्ली के एम्स में भी बच्चे को ले गए, लेकिन सभी जगह से बच्चे की आंख ठीक नहीं हो सकी। पीड़ित के पिता ने सब जगह से निराश होने के बाद पुन: मीरापुर के डाक्टर  से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसने बच्चे के पिता को गोली मारने की धमकी देकर अपने क्लीनिक से भगा दिया। लापरवाह व झोलाछाप डाक्टर के उपचार के दौरान छह  साल का बच्चा जीवन भर के लिये एक आंख से महरूम हो गया। पीड़ित पिता ने आईजी  जोन समेत पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर आरोपी डाक्टर के विरुद्ध कानूनी  कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed