{"_id":"5e46e9fc8ebc3ee5a46deb21","slug":"child-reached-family-after-seven-months-muzaffarnagar-news-mrt46901434","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह बाद परिजनों तक पहुंचा बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह बाद परिजनों तक पहुंचा बालक
विज्ञापन
सात माह बाद परिजनों तक पहुंचा बालक
मुजफ्फरनगर। सात माह पहले हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के सलेमपुर से लापता हुआ दस वर्षीय बालक अपने परिजनों तक पहुंच गया। यह बालक बुढ़ाना क्षेत्र में ग्रामीणों को मिला था, तब से चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की देखरेख में था।
रणधीर सिंह ने बताया कि वह बिजनौर जनपद के नगीना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी के निवासी हैं। अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बहादराबाद के सलेमपुर में रह रहे हैं। रणधीर सिंह सिडकुल में इलेक्ट्रीशियन की नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि दो जुलाई की सुबह उनका बड़ा पुत्र निशांत कुमार खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं। पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि 13 जुलाई को निशांत बुढ़ाना क्षेत्र में कुछ लोगों का मिला था। पुलिस ने उसे चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी महिला कल्याण समिति के सुपुर्द किया था, जिसे आदर्श शिशु निकेतन में रखा गया था। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देश के बाद बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।