फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Child dies due to overturning in tractor pond

ट्रैक्टर तालाब में पलटने से बालक की दबकर मौत

Thu, 03 Dec 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to overturning in tractor pond
मोरना क्षेत्र में ट्रैक्टर बुग्गी पलटी - फोटो : KHATAULI
ट्रैक्टर तालाब में पलटने से बालक की मौत
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। खेत से गन्ना लेकर आ रहे किसान का ट्रैक्टर तालाब में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

भोपा के गांव फिरोजपुर में विनोद अपने परिवार का खेती बाड़ी व मजदूरी कर गुजारा करता है। बुधवार की सुबह 12 वर्षीय अन्नू अपने दादा व दादी के साथ खेतों पर गन्ना छीलने के लिए गया हुआ था। शाम के समय गन्ना छीलकर ट्रैक्टर के पीछे बुग्गी थी, जिसमें गन्ना लादकर गंगा खादर से अपने गांव में ला रहे थे। गांव फिरोजपुर में घुसने से पहले अचानक ट्रैक्टर तालाब में पलटने से अफरातफरी का आलम हो गया। ट्रैक्टर पलटने से अन्नू तालाब में बुग्गी के नीचे दब गया। परिजनों के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। बड़ी मशक्कत के बाद तालाब में बुग्गी के नीचे दबे अन्नू को बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस पर फोन कर घायल को मोरना के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। ं डॉक्टरों ने अन्नू की हालत गंभीर देखते हुए उसे भोपा के अस्पताल में रेफर कर दिया। भोपा में डॉक्टरों ने अन्नू को मृत घोषित कर दिया। अन्नू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed