फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Child dies due to electric shock in Loi village

लोई गांव में करंट से बालक की मौत

Mon, 07 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to electric shock in Loi village
लोई गांव में करंट से बालक की मौत
विज्ञापन

बुढ़ाना। लोई गांव में बिजली के खंभे में करंट आने से बालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र मौके पर पहुुंचे। उपजिलाधिकारी व विधायक ने पीड़ित परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता दिलवाने की घोषणा की।

तहसील क्षेत्र के गांव लोई के रहने वाले संजय का बेटा आदि (6) रविवार को शाम करीब 4 बजे अपनी बस्ती में बिजली के खंभे के पास खेल रहा था। खंभे की स्पोर्टिंग तार में हाईवोल्टेज करंट आया हुआ था। आदि ने खेल खेल में तार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कुमार भूूपेंद्र मौके पर पहुंचे और विद्युत निगम के अधिकारियों व क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक से वार्ता की। उसके बाद उन्होंने व विधायक ने पीड़ित परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता दिलवाने की घोषणा की। उपजिलाधिकारी ने बताया कि दो लाख का चेक सोमवार को पीड़ित परिवार को दे दिया जाएगा। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार किया और पोस्टमार्टम करवाने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed