{"_id":"602181968ebc3e74a60360f9","slug":"child-development-and-nutrition-department-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt5244117199","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मैं और मेरा परिवार’ की थीम पर गोदभराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मैं और मेरा परिवार’ की थीम पर गोदभराई
विज्ञापन
‘मैं और मेरा परिवार’ की थीम पर गोदभराई
मुजफ्फरनगर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की पूरी देखरेख करने के लिए गोद भराई दिवस आयोजित किया जाता है। इस बार यह दिवस मंगलवार (नौ फरवरी) को मैं और मेरा परिवार की थीम पर मनाया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली भी दी जाएगी। पोषण पोटली में गुड़, चना, शहजन, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, आयरन की गोलियां आदि रहेंगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम जिले के 2274 आगंनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। गोद भराई दिवस पर गर्भावस्था के प्रथम त्रैमास में चिह्नित महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों पर आमंत्रित की गई हैं। कार्यक्रम में गर्भवती के साथ उनके पति, सास या परिवार के अन्य सदस्य आशा तथा स्वयं सहायता समूह के सदस्य को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम आयोजित कर गर्भवती और उनके अभिभावकों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली उपहार के रूप में दी जाएगी। इनका प्रतिदिन सेवन करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। मौसमी फलों व सब्जियों के सेवन से होने वाले पोषण लाभ के प्रति महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। महिलाओं के परिजनों को घरों में पोषण वाटिका का निर्माण कराने की सलाह दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के तहत आनेवाली सभी गर्भवती महिलाओं का चिह्नांकन व पंजीकरण गर्भावस्था के प्रथम त्रैमास में ही किया जाना आवश्यक है। महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड, प्रसव पूर्व देखभाल, एनीमिया की रोकथाम व पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी दी जाती है।