फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Child artists showed talent in 3D art

थ्री-डी आर्ट में बाल कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 25 Nov 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Child artists showed talent in 3D art
श्रीराम कॉलेज में कला प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के ललित कला विभाग में आयोजित अंतर जनपदीय कला प्रतियोगिता में बाल कलाकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आधुनिक त्रि-आयामी कला (3डी आर्ट) के तहत कलाकारों ने त्रि-आयामी ग्रीटिंग कार्ड, रंगोली, अप्रयोगिक वस्तुओं से कलात्मक संयोजन निर्माण करना एवं चेहरे को कलात्मक रूप से सजाया।
विज्ञापन

शुभारंभ श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में मेरठ, खतौली, सरधना, सकौती, दौराला, सहारनपुर, देवबंद, शामली, थानाभवन, चरथावल, पुरकाजी, बरला, मीरापुर, जानसठ, भोपा एवं मुजफ्फरनगर के विभिन्न स्कूलों के 450 बाल कलाकारों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के निदेशक डॉ. आदित्य गौतम, डॉ. प्रेरणा मित्तल एवं डॉ. मनोज धीमान रहे। त्रि-आयामी ग्रीटिंग के लिए मोहम्मद सैम गोड्स ग्रेस इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर से प्रथम, वीनी चौधरी डीएस पब्लिक स्कूल द्वितीय एवं मयंक कुमार हिमालयन पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। फेस आर्ट में मोनिका गुप्ता एवं प्रियांशी वर्मा डीएस पब्लिक स्कूल प्रथम, अभिनव और प्रिथ डीएस पब्लिक स्कूल एवं अमन मिर्जा और अफजल गोड्स ग्रेस इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तृतीय समूह रंगोली के लिए वर्णिका भारद्वाज एसडी पब्लिक स्कूल प्रथम, द्वियांशु जीसी पब्लिक स्कूल द्वितीय, प्राची राणा, नैना, अंशिका, हर्षिता एवं इरम केके पब्लिक सरधना से तृतीय स्थान पर रहे। अप्रयोगिक वस्तु संयोजन से उत्कर्ष पुंडीर एवं प्रियांशु पुंडीर हिमालयन पब्लिक स्कूल प्रथम, नर्गिस गोल्डन पब्लिक स्कूल द्वितीय एवं मोहम्मद अयद, वसीम एवं साकिब गोड्स ग्रेस इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे। श्रीराम गर्ल्स कालेज के प्राचार्य डॉ. मनोज धीमान ने बाल कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता बाल कलाकारों के उत्साहवर्धन एवं उनकी आंतरिक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का स्त्रोत्र मात्र थी, इसका आशय बच्चों में अंतर करने का नहीं था, अपितु उनकी संयोजन प्रतिभा को आकृष्ट करके प्रतिमान स्थापित करना था। मौके पर विभागाध्यक्ष डा. रूपल मलिक, प्राध्यापक रजनीकांत, अनु नायक, रीना त्यागी, डॉ. आशीष गर्ग, डॉ. रविंद्र धीमान, मीनाक्षी काकरान एवं नीशू दीप का योगदान रहा।

श्रीराम कॉलेज में आयोजित कला प्रतियोगिता में चेहरे पर चित्रकारी करती बाल कलाकार।

श्रीराम कॉलेज में आयोजित कला प्रतियोगिता में चेहरे पर चित्रकारी करती बाल कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

श्रीराम कॉलेज में कला प्रतियोगिता में कलाकृति बनाती बाल कलाकार।

श्रीराम कॉलेज में कला प्रतियोगिता में कलाकृति बनाती बाल कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed